delhitimesnews24x7.comdelhitimesnews24x7.comdelhitimesnews24x7.com
  • होम
  • देश
  • शहर और राज्य
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • एजुकेशन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Reading: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच व बदमाशों के बीच मुठभेड़
Font ResizerAa
delhitimesnews24x7.comdelhitimesnews24x7.com
Font ResizerAa
  • होम
  • देश
  • शहर और राज्य
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • एजुकेशन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • शहर और राज्य
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • एजुकेशन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Follow US
  • Advertise
© Delhi Times News 24x7 All Rights Reserved.
समाचार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच व बदमाशों के बीच मुठभेड़

news-admin
Last updated: 2025/02/22 at 6:51 AM
news-admin 1 year ago

लोकेशन –बेगमपुर, दिल्ली

 

https://delhitimesnews24x7.com/wp-content/uploads/2025/02/VID-20250222-WA0107.mp4
https://delhitimesnews24x7.com/wp-content/uploads/2025/02/VID-20250222-WA0108.mp4
https://delhitimesnews24x7.com/wp-content/uploads/2025/02/VID-20250222-WA0109.mp4
https://delhitimesnews24x7.com/wp-content/uploads/2025/02/VID-20250222-WA0110.mp4

शुक्रवार की देर रात को दिल्ली के बेगमपुर थाना इलाके में एक मुठभेड़ हो गई. बेगमपुर इलाके में हुई यह मुठभेड़ दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और बदमाशों के बीच हुई. शुरुआती जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया. दरअसल मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश दीप विहार की तरफ से गुजर रहे थे. हालांकि इस बाबत क्राइम ब्रांच के पास पहले से ही जानकारी थी, और टीम गुप्त सूचना के आधार पर बदमाशों का इंतजार कर रही थी. क्राइम ब्रांच की टीम ने जैसे ही बाइक पर सवार इन बदमाशों को देखा तो उन्हें रूकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने रुकने के बजाय टीम पर फायरिंग कर दी. बदमाशों द्वारा फायरिंग पर जवाबी कार्यवाही में क्राइम ब्रांच की टीम ने भी गोलियां चलानी शुरु कर दी. सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी में टीम की तरफ से दो राउंड गोलियां चलाई गई, जो कि एक बदमाश के पैर में लग गई, और वह घायल हो गया. बदमाश को घायल हालत में नजदीक के अस्पताल में उपचार के लिए भेज गया, और आगे की जांच शुरू की गई . क्राइम ब्रांच की टीम ने इस मुठभेड़ में बाइक सवार तीनों बदमाशों को दबोच लिया. घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, और उन्होंने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए. शुरुआती जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि ये तीनों बदमाश हिमांशु भाऊ गैंग से जुड़े थे, और किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने इन्हें पहले ही दबोच लिया. टीम ने आरोपियों के कब्जे से हथियार भी बरामद किया है, और बाइक को भी कब्जे में ले लिया है. फिल्हाल पुलिस टीम आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्यवाही में जुट गई है.

Post Views: 261
Previous Article PM Modi on RSS: मेरे जैसे लाखों लोगों को RSS ने देश के लिए जीने की प्रेरणा दी: PM मोदी
Next Article दिल्ली सरकार मैं PWD कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा PWD अधिकारियों से मिलने पहुंचे
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[Ruby_E_Template id="2279"]
© Delhi Times News 24x7 All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?