delhitimesnews24x7.comdelhitimesnews24x7.comdelhitimesnews24x7.com
  • होम
  • देश
  • शहर और राज्य
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • एजुकेशन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Reading: Cyclone Dana LIVE Update: बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान सेवा बंद, चक्रवात दाना ने पकड़ी रफ्तार
Font ResizerAa
delhitimesnews24x7.comdelhitimesnews24x7.com
Font ResizerAa
  • होम
  • देश
  • शहर और राज्य
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • एजुकेशन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • शहर और राज्य
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • एजुकेशन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Follow US
  • Advertise
© Delhi Times News 24x7 All Rights Reserved.
delhi time news 24x7देशलाइफस्टाइलविज्ञान-टेक्नॉलॉजीशहर और राज्य

Cyclone Dana LIVE Update: बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान सेवा बंद, चक्रवात दाना ने पकड़ी रफ्तार

news-admin
Last updated: 2024/10/24 at 11:07 AM
news-admin 2 years ago

LIVE Cyclone Dana News Updates चक्रवात ”दाना” के दस्तक देने से पहले विभिन्न स्थानों से लोगों को निकालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों और मिट्टी के घरों में रहने वाले लोगों को पहले निकाला जा रहा है। सी बीच में भी धारा 144 लगा दी गई है। समुद्र को जोड़ने वाले तटबंधों पर भारी वाहनों के चलने पर रोक लगा दी गई है। ”दाना” के प्रभाव से जगतसिंहपुर जिले में 88,000 लोगों के प्रभावित होने की आशंका है।

चक्रवात ‘दाना’ किसी भी समय ओडिशा के तट से टकरा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह भितरकनिका और धामरा के बीच लैंडफॉल करेगा। लैंडफॉल के समय हवा की गति 100-120 किमी प्रति घंटे होगी। इसका प्रकोप जगतसिंहपुर जिले में भी देखने को मिलेगा। केंद्रपड़ा राजगनार सहित पारादीप और चंद्रभागा, पुरी सी-बीच में समुद्र उफान पर हो गया है। ऐसे में विभिन्न समुद्री तटों पर एहतियात के तौर पर धारा 144 लगा दी गई है।इसके अलावा, पारादीप से इरसामा सियाली तक समुद्र तट पर प्रतिबंध लगा दिए गए हैं।

बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान सेवा बंद

पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर बने चक्रवात दाना के प्रकोप को देखते हुए भुवनेश्वर बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विमान सेवा को बंद कर दिया गया है। भुवनेश्वर हवाई अड्डे के निदेशक प्रसन्न प्रधान ने कहा है कि गुरुवार शाम पांच बजे से शुक्रवार सुबह नौ बजे तक उड़ान संचालन बंद रहेगा।शुक्रवार सुबह उड़ान भरेगी या नहीं, इसकी फिर से समीक्षा की जाएगी।

रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

चक्रवात को लेकर रेलवे विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। चक्रवात के तुरंत बाद ट्रेन सेवाओं को बहाल करने के लिए पूर्वी तट के साथ 9 वॉररूम स्थापित किए गए हैं। सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों पर हेल्प डेस्क खोल दिए गए हैं। आज से तीन दिनों के लिए अप और डाउन दोनों लाइनों पर 200 से अधिक ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। यानी आज से 25 अक्टूबर तक 200 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। ऐसे में पुरी के लिए 89261-00356, खुर्दा रोड के लिए 8926-100215, भुवनेश्वर के लिए 81143-82371, कटक के लिए 81143-82359, पारादीप के लिए 81143-88302, जाजपुर केंदुझर रोड के लिए 81143823342, भद्रक के लिए 81143823301 हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया है।

केन्द्रपड़ा में जगह-जगह उखड़े पेड़

चक्रवात दाना जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, उसका प्रकोप भी उसी हिसाब से बढ़ने लगा है। हवा की गति बढ़ने के साथ ही बारिश भी तेज हो रही है। हवा बढ़ने से कुछ जगहों पर पेड़ पेड़ गिर गए हैं। केन्द्रापड़ा एवं महाकालपड़ा में विभिन्न जगहों पर पेड़ उखड़कर गिर जाने से आागमन बाधित हुआ।

Post Views: 4,987
Previous Article पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में करें निवेश, 5 लाख निवेश करने पर होगा 2 लाख से ज्यादा का फायदा, बस न करें ये गलती
Next Article Big Boss 18: सलमान खान के शो की TRP में हुई टांय-टांय फुस्स, घर के ड्रामों से बोर हो गई पब्लिक
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[Ruby_E_Template id="2279"]
© Delhi Times News 24x7 All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?