delhitimesnews24x7.comdelhitimesnews24x7.comdelhitimesnews24x7.com
  • होम
  • देश
  • शहर और राज्य
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • एजुकेशन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Reading: Bihar : लाठीचार्ज के बाद सरकार बात करने के लिए तैयार, प्रशांत किशोर ने कहा- अब रोक दीजिये आंदोलन
Font ResizerAa
delhitimesnews24x7.comdelhitimesnews24x7.com
Font ResizerAa
  • होम
  • देश
  • शहर और राज्य
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • एजुकेशन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • शहर और राज्य
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • एजुकेशन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Follow US
  • Advertise
© Delhi Times News 24x7 All Rights Reserved.
delhi time news 24x7एजुकेशनखेलदेशमनोरंजनमौसमलाइफस्टाइलविज्ञान-टेक्नॉलॉजीशहर और राज्यसमाचार

Bihar : लाठीचार्ज के बाद सरकार बात करने के लिए तैयार, प्रशांत किशोर ने कहा- अब रोक दीजिये आंदोलन

news-admin
Last updated: 2024/12/29 at 3:24 PM
news-admin 1 year ago
Bihar : लाठीचार्ज के बाद सरकार बात करने के लिए तैयार, प्रशांत किशोर ने कहा- अब रोक दीजिये आंदोलन
Bihar : लाठीचार्ज के बाद सरकार बात करने के लिए तैयार, प्रशांत किशोर ने कहा- अब रोक दीजिये आंदोलन

Bihar : लाठीचार्ज के बाद सरकार बात करने के लिए तैयार, प्रशांत किशोर ने कहा- अब रोक दीजिये आंदोलन

Bihar News : बीपीएससी अभ्यर्थियों के 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग को बिहार लोक सेवा आयोग ने मना कर दिया था। प्रशांत किशोर की अगुआई में अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को देखकर सरकार बात करने के लिए मान गई है। सरकार से 5 सदस्यीय टीम बात करेगी।

सरकार अब बीपीएससी अभ्यर्थियों से बात करने पर मान गई है।अभ्यर्थियों की पांच सदस्यीय टीम सरकार से बात करेगी। इसलिए प्रशांत किशोर ने आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों से अपील करते हुए आंदोलन को बंद करने की बात कही है।

जमकर हुआ हंगामा 
दरअसल जिला प्रशासन की ओर से कारण बताते हुए प्रदर्शन के लिए प्रतिबंधित किए जाने के बावजूद रविवार को प्रशांत किशोर के नेतृत्व में बीपीएससी परीक्षार्थियों का हुजूम पटना के गांधी मैदान में प्रदर्शन करने पहुंचा। जब यहां भी प्रशासन की नहीं चली तो यह हुजूम शाम होते-होते जेपी गोलंबर होते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर आगे बढ़ने लगा।  पुलिस ने अभ्यर्थियों को रोका लेकिन भीड़ ने बैरिकेटिंग को तोड़कर आगे बढ़ने लगे। मजबूरन पटना पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। बिहार लोकसेवा आयोग की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर यह प्रदर्शन हो रहा है।

भीड़ के साथ प्रशांत किशोर सीएम आवास की ओर निकले थे 
प्रशांत किशोर की अगुवाई में अभ्यर्थी पटना के गांधी मैदान में जुटने वाले थे, तो जिला प्रशासन ने शनिवार को एक पत्र जारी करते हुए इसे प्रतिबंधित कर दिया था। इसके बावजूद प्रशांत किशोर के नेतृत्व में हजारों की संख्या में अभ्यर्थी गांधी मूर्ति के पास पहुंचकर धरना प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद शाम के लगभग 5 बजे प्रशांत किशोर उन अभ्यर्थियों को लेकर मुख्यमंत्री आवास तक मार्च के लिए गांधी मैदान से आगे निकल गए। प्रशासन ने उन्हें रोकने के लिए भरी संख्या में पुलिस बल को उतार दिया। भीड़ को जेपी गोलंबर के पास रोकने का प्रयास किया गया,  लेकिन भीड़ ने बैरिकेटिंग को तोड़ दिया और आगे बढ़ गई। आगे डाकबंगला चौराहे पर पुलिस की तैनाती है।

बीपीएससी से नहीं अब सीएम से मिलेंगे 
बीपीएससी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थी अब सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने की मांग कर रहे है। हालांकि सदर एसडीएम गौरव कुमार ने आयोग के सचिव से मुलाकात करने की बात कही थी, लेकिन इस पर अभ्यर्थियों ने एसडीम को दो टूक में जवाब देते हुए कहा कि “हम लोग जिन पर आरोप लगा रहे हैं उस संस्थान के अधिकारी से मिलकर क्या करेंगे? हमलोगों को बीपीएसपी के अधिकारी से नहीं, बल्कि  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलना है। हमें अब उन्हीं से उम्मीद है. उनसे ही मुलाकात करेंगे।

 

Bihar News : BPSC Exam cancel issue in News after Prashant Kishor leadership chance of lathicharge in patna

बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ी भीड़ 
गांधी मैदान से बढ़ते हुजूम को रोकने के लिए पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग लगा दी। भरी संख्या में पुलिस की मौजूदगी होने की वजह से  बीपीएससी अभ्यर्थियों कुछ देर तक जेपी गोलंबर पर जमकर हंगामा किया। भारी संख्या में भीड़ होने की वजह से पुलिस बहुत ज्यादा देर तक उनको रोक नहीं सकी, नतीजतन अभ्यर्थियों ने जेपी गोलंबर पथ का बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गये।

Bihar News : BPSC Exam cancel issue in News after Prashant Kishor leadership chance of lathicharge in patna

डाक बंगला चौराहां के तमाम रास्तों को किया बंद
पुलिस ने उनको रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन पुलिस वहां लाचार साबित होती दिखी। तब मजबूर होकर पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग किया। इस दौरान पुलिस ने बीपीएससी अभ्यर्थियों के ऊपर लाठी चार्ज भी किया। अब पुलिस ने डाक बंगला चौराहे के तमाम रास्तों को बंद कर दिया है।
सरकार बात करने के लिए तैयार 
बीपीएससी परीक्षा को रद्द करने की मांग पर अड़े अभ्यर्थियों से बात करने के लिए सरकार तैयार हो गई है। इस बात की जानकारी देते हुए जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि सरकार के प्रशासनिक अधिकारी यहां मौजूद थे, उन्होंने हमारे साथियों से बात करते हुए आश्वासन दिया है कि सरकार अभ्यर्थियों की मांगों पर चर्चा के लिए तैयार है। सरकार का कहना है कि अभ्यर्थियों की पांच सदस्यीय कमेटी अभी मुख्य सचिव से बात करेगी, ताकि उनकी समस्याओं और मांगों पर कुछ निर्णय लिया जा सके। उन्होंने कहा कि अगर मुख्य सचिव से बात करने के बाद बीपीएससी अभ्यर्थी संतुष्ट नहीं होते हैं तो कल सुबह सबलोग एक साथ बैठेंगे। उन्होंने कहा कि मैं छात्रों से अनुरोध करता हूं कि आपलोग अभी ऐसा कुछ न करें जो कानून सम्मत न हो। अगर फैसला छात्रों के पक्ष में नहीं होता है, अगर छात्रों के साथ कोई अन्याय होता है तो हम पूरी ताकत से उनके साथ खड़े रहेंगे।
Post Views: 288
Previous Article पेड़ पर सीधे चढ़ाई कर रहे अजगर को देख भूल जाएंगे एनाकोंडा की लंबाई, दहशत से सिहर जाएगा कलेजा
Next Article शिक्षक दिवस को लेकर डॉ अंबेडकर शिक्षा जागृति मिशन फाउंडेशन की ओर से शिक्षक समाजसेवी व मीडियाकर्मी के उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित करने के लिए तीसरे अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[Ruby_E_Template id="2279"]
© Delhi Times News 24x7 All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?