delhitimesnews24x7.comdelhitimesnews24x7.comdelhitimesnews24x7.com
  • होम
  • देश
  • शहर और राज्य
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • एजुकेशन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Reading: रोहित शर्मा से मिलने के लिए फैन ने तोड़ दी सारी सीमाएं, सिक्योरिटी गार्ड को चकमा देते हुए पहुंचा मैदान में, VIDEO
Font ResizerAa
delhitimesnews24x7.comdelhitimesnews24x7.com
Font ResizerAa
  • होम
  • देश
  • शहर और राज्य
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • एजुकेशन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • शहर और राज्य
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • एजुकेशन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Follow US
  • Advertise
© Delhi Times News 24x7 All Rights Reserved.
समाचारdelhi time news 24x7एजुकेशनखेलदेशमनोरंजनमौसमलाइफस्टाइलविज्ञान-टेक्नॉलॉजीशहर और राज्य

रोहित शर्मा से मिलने के लिए फैन ने तोड़ दी सारी सीमाएं, सिक्योरिटी गार्ड को चकमा देते हुए पहुंचा मैदान में, VIDEO

news-admin
Last updated: 2025/01/26 at 3:53 PM
news-admin 1 year ago

रोहित शर्मा से मिलने के लिए फैन ने तोड़ दी सारी सीमाएं, सिक्योरिटी गार्ड को चकमा देते हुए पहुंचा मैदान में, VIDEO

Rohit Sharmas Fan Breaches Security During A Rare Ranji Trophy: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक फैन रोहित शर्मा से मिलने के लिए मैदान में सारी सीमाओं को तोड़ते हुए जाता हूं नजर आ रहा है.

रोहित शर्मा से मिलने के लिए फैन ने तोड़ दी सारी सीमाएं, सिक्योरिटी गार्ड को चकमा देते हुए पहुंचा मैदान में, VIDEO

 

Rohit Sharmas Fan Breaches Security During A Rare Ranji Trophy: मौजूदा समय में जरुर रोहित शर्मा का बल्ला टेस्ट क्रिकेट में उनका साथ नहीं दे रहा है. मगर उनके चाहने अब भी उनके साथ मजबूती के साथ बने हुए हैं. ‘हिटमैन’ शर्मा टेस्ट क्रिकेट में अपना पुराना फॉर्म हासिल करने के लिए रणजी ट्रॉफी में शिरकत कर रहे हैं. टूर्नामेंट का एक मुकाबला मुंबई और जम्मू कश्मीर के बीच खेला गया. यहां वह बल्ले से कुछ खास जलवा नहीं बिखेर पाए. मगर मैच के दौरान उन्हें देखने के लिए लाखों की भीड़ नजर आई. मैच के दौरान ही एक ऐसा पल भी नजर आया जब एक फैन उनसे मिलने के लिए सारी सीमाओं को तोड़ते हुए उनके पास पहुंच गया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा मैदान में क्षेत्ररक्षण कर रहे हैं. इस दौरान दर्शक दीर्घा से एक फैन तेजी से उठता है और उनकी तरफ भागने लगता है. शख्स को रोहित की तरफ भागते हुए देख सुरक्षाकर्मी भी उसका पीछा करने लगते हैं. मगर वह फैन सबको चकमा देते हुए रोहित के पास पहुंच जाता है. इस दौरान रोहित को भी अपने फैन के साथ अच्छी तरह से बर्ताव करते हुए देखा गया. अपने पसंदीदा क्रिकेटर से मिलने के बाद शख्स भी सुरक्षाकर्मियों के साथ शांति से बाहर चला जाता है.

https://delhitimesnews24x7.com/wp-content/uploads/2025/01/ssstwitter.com_1737906315491-1.mp4

जम्मू और कश्मीर के खिलाफ कुछ खास नहीं रहा रोहित का प्रदर्शन 

बात करें जम्मू और कश्मीर के खिलाफ रोहित शर्मा के प्रदर्शन के बारे में तो यहां उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. टीम के लिए पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए वह महज तीन रन ही बना पाए थे. वहीं दूसरी पारी में उन्होंने कुछ देर तक जरुर विकेट पर समय गुजारा. मगर वह बड़ी पारी खेलने में नाकामयाब रहे. टीम के लिए 28 रनों का योगदान देने के बाद वह पवेलियन चलते बने.

Post Views: 267
Previous Article बिना सच जाने लोग मंदिर को लेकर कोर्ट जा रहे : RSS चीफ भागवत के बयान पर बोले योगी
Next Article केजरीवाल ने कहा बीजेपी से देश को बचाने का चुनाव हे
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[Ruby_E_Template id="2279"]
© Delhi Times News 24x7 All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?