delhitimesnews24x7.comdelhitimesnews24x7.comdelhitimesnews24x7.com
  • होम
  • देश
  • शहर और राज्य
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • एजुकेशन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Reading: जब पीएम मोदी को एयरपोर्ट तक छोड़ने आए मैक्रों, गले लगाकर किया विदा, देखें तस्वीरें
Font ResizerAa
delhitimesnews24x7.comdelhitimesnews24x7.com
Font ResizerAa
  • होम
  • देश
  • शहर और राज्य
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • एजुकेशन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • शहर और राज्य
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • एजुकेशन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Follow US
  • Advertise
© Delhi Times News 24x7 All Rights Reserved.
समाचारdelhi time news 24x7एजुकेशनखेलदेशमनोरंजनमौसमलाइफस्टाइलविज्ञान-टेक्नॉलॉजीशहर और राज्य

जब पीएम मोदी को एयरपोर्ट तक छोड़ने आए मैक्रों, गले लगाकर किया विदा, देखें तस्वीरें

news-admin
Last updated: 2025/02/12 at 5:37 PM
news-admin 1 year ago

जब पीएम मोदी को एयरपोर्ट तक छोड़ने आए मैक्रों, गले लगाकर किया विदा, देखें तस्वीरें

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘धन्यवाद फ्रांस! एक सार्थक यात्रा समाप्त हुई, जहां मैंने एआई, वाणिज्य, ऊर्जा और सांस्कृतिक संबंधों से लेकर कई कार्यक्रमों में भाग लिया. राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और फ्रांस के लोगों का आभार.

जब पीएम मोदी को एयरपोर्ट तक छोड़ने आए मैक्रों, गले लगाकर किया विदा, देखें तस्वीरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस की अपनी यात्रा समाप्त कर अमेरिका के लिए रवाना हो गए. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों खुद उन्हें छोड़ने के लिए एयरपोर्ट तक आए. उन्होंने गले लगाकर पीएम मोदी को विदा किया.   पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘धन्यवाद फ्रांस! एक सार्थक यात्रा समाप्त हुई, जहां मैंने एआई, वाणिज्य, ऊर्जा और सांस्कृतिक संबंधों से लेकर कई कार्यक्रमों में भाग लिया. राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और फ्रांस के लोगों का आभार. पीएम मोदी का फ्रांस दौरा दोनों देशों के संबंधों के नजरिए से खासा अहम रहा. इस दौरान मोदी और मैक्रों ने अपनी गहरी दोस्ती को जाहिर किया.

Latest and Breaking News on NDTV

पीएम मोदी की यात्रा के पहले दिन राष्ट्रपति मैक्रों की ओर से आयोजित रात्रिभोज में दोनों नेताओं ने बातचीत की. अगले दिन ‘एआई एक्शन समिट’ में भी यह सौहार्दपूर्ण माहौल जारी रहा. भारत और फ्रांस ने संयुक्त रूप से शिखर सम्मेलन की मेजबानी की. इसके बाद व्यक्तिगत तालमेल को दर्शाने वाले एक विशेष संकेत में मंगलवार शाम को पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने विमान में पेरिस से मार्सिले के लिए एक साथ उड़ान भरी.

Latest and Breaking News on NDTV

मार्सिले में पीएम मोदी बुधवार को राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ मजारग्यूस युद्ध कब्रिस्तान का गए. उन्होंने पहले और दूसरे विश्व युद्धों में अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की.इसके बाद दोनों नेताओं ने मार्सिले में भारतीय वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया.

Latest and Breaking News on NDTV

प्रधानमंत्री ने कहा कि मार्सिल में भारतीय वाणिज्य दूतावास का खुलना एक ‘ऐतिहासिक क्षण’ है और यह भारत-फ्रांस संबंधों में एक ‘नया अध्याय’ है. पीएम मोदी अब अमेरिका जाएंगे. इस यात्रा के दौरान वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. वह व्यापारिक नेताओं और भारतीय समुदाय के सदस्यों से बातचीत करेंगे.

हाल ही में विशेष ब्रीफिंग में विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा इस ‘महत्वपूर्ण साझेदारी’ को और दिशा व गति प्रदान करेगी. विदेश सचिव ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के शपथ ग्रहण के कुछ सप्ताह बाद उनके निमंत्रण पर पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा ‘भारत-अमेरिका साझेदारी के महत्व और अमेरिका में इस साझेदारी को मिल रहे द्विदलीय समर्थन को भी दर्शाती है.’

Post Views: 192
Previous Article बांग्लादेश में हिंदुओं के घरों और उपासना स्थलों पर व्यापक हमले हुए : UN रिपोर्ट
Next Article उद्धव ठाकरे की शिवसेना को शरद पवार ने दिया जोर का झटका, संजय राउत भड़के तो मिला जवाब
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[Ruby_E_Template id="2279"]
© Delhi Times News 24x7 All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?