delhitimesnews24x7.comdelhitimesnews24x7.comdelhitimesnews24x7.com
  • होम
  • देश
  • शहर और राज्य
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • एजुकेशन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Reading: Bihar Bank Loot: उम्र 17-18 साल, काम डेढ़ मिनट में बैंक से लाखों की लूट, वारदात CCTV में कैद
Font ResizerAa
delhitimesnews24x7.comdelhitimesnews24x7.com
Font ResizerAa
  • होम
  • देश
  • शहर और राज्य
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • एजुकेशन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • शहर और राज्य
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • एजुकेशन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Follow US
  • Advertise
© Delhi Times News 24x7 All Rights Reserved.
समाचार

Bihar Bank Loot: उम्र 17-18 साल, काम डेढ़ मिनट में बैंक से लाखों की लूट, वारदात CCTV में कैद

news-admin
Last updated: 2025/02/19 at 5:34 PM
news-admin 1 year ago

Bihar Bank Loot: उम्र 17-18 साल, काम डेढ़ मिनट में बैंक से लाखों की लूट, वारदात CCTV में कैद

17-18 साल के 2 बदमाश हथियार के साथ बैंक में दाखिल हुए. फिर वहां मौजूद लोगों को गन प्वाइंट पर लेते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान बदमाशों ने महिला ग्राहक से बदतमीजी भी की.

Bihar Bank Loot: उम्र 17-18 साल, काम डेढ़ मिनट में बैंक से लाखों की लूट, वारदात CCTV में कैद

Bihar Bank Loot: बिहार में बेखौफ बदमाशों का आतंक फिर देखने को मिला है. बुधवार को वैशाली में दो बदमाशों ने मिनटों में बैंक से लाखों की लूट कर ली. लूट की ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद है. जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दोनों बदमाश मात्र 17-18 साल के होंगे. बैंक लूट की यह पूरी वारदात बिहार के वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के गोडीया पुल के समीप स्थित पंजाब नेशनल बैंक के मिनी ब्रांच में हुई. बैंक लूट की सूचना पर पुलिस अब छानबीन में जुटी है.

मिली जानकारी के अनुसार 17-18 साल के 2 बदमाश ने हथियार के साथ बैंक में दाखिल हुए. फिर वहां मौजूद लोगों को गन प्वाइंट पर लेते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान बदमाशों ने बैंक में मौजूद महिला ग्राहक से बदतमीजी भी की.

लूट के दौरान महिला ग्राहक से धक्का-मुक्की भी की

दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर गए थे. दोनों के पास हथियार भी था. बैंक के कैश काउंटर पर महज डेढ़ मिनट में इन बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपए से अधिक की लूट कर डाली. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि अपराधी हथियार लहराते हुए बैंक में दाखिल हुए. इन लोगों ने ग्राहकों से बदसलूकी भी की, महिला ग्राहक के साथ धक्का-मुक्की भी किया.

https://delhitimesnews24x7.com/wp-content/uploads/2025/02/Untitled-design.mp4

सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों को तलाश रही पुलिस

इसी दौरान दूसरा अपराधी लूट की घटना को अंजाम दे रहा था. बैंक लूटने के बाद अपराधी बैंक संचालक और ग्राहक को बैंक के अंदर ही दरवाजा बंद कर मौके से फरार हो गया हैं. अब पुलिस सीसीटीवी के आधार पर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी है. मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने कहा कि अपराधियों की तस्वीर सभी ग्रुप में भेजी गई है जो लोग अपराधी को पहचान कर स्थानीय थाना को बताएं.

Post Views: 195
TAGGED: bihar
Previous Article PAK vs NZ: टॉम लैथम ने रच दिया इतिहास, चैंपियंस ट्रॉफी में यह कारनामा करने वाले बने दुनिया के तीसरे खिलाड़ी
Next Article अचानक बेहोश होकर गिरी और चली गई जान, स्कूल जा रही 10वीं की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[Ruby_E_Template id="2279"]
© Delhi Times News 24x7 All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?