delhitimesnews24x7.comdelhitimesnews24x7.comdelhitimesnews24x7.com
  • होम
  • देश
  • शहर और राज्य
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • एजुकेशन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Reading: AFG vs ENG LIVE, Champions Trophy 2025: अफगानिस्तान ने किया उलटफेर, रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 8 रन से हराकर सेमीफाइनल की रेस से किया बाहर
Font ResizerAa
delhitimesnews24x7.comdelhitimesnews24x7.com
Font ResizerAa
  • होम
  • देश
  • शहर और राज्य
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • एजुकेशन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • शहर और राज्य
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • एजुकेशन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Follow US
  • Advertise
© Delhi Times News 24x7 All Rights Reserved.
delhi time news 24x7एजुकेशनखेलदेशमनोरंजनमौसमलाइफस्टाइलविज्ञान-टेक्नॉलॉजीशहर और राज्यसमाचार

AFG vs ENG LIVE, Champions Trophy 2025: अफगानिस्तान ने किया उलटफेर, रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 8 रन से हराकर सेमीफाइनल की रेस से किया बाहर

news-admin
Last updated: 2025/02/26 at 6:26 PM
news-admin 1 year ago

AFG vs ENG LIVE, Champions Trophy 2025: अफगानिस्तान ने किया उलटफेर, रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 8 रन से हराकर सेमीफाइनल की रेस से किया बाहर

Champions Trophy 2025, Afghanistan vs England LIVE Score: अफगानिस्तान ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का बड़ा उलटफेर किया है और उसने अहम मुकाबले में इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 8 रन से हरा दिया. इस हार के साथ ही इंग्लैंड चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है.

AFG vs ENG LIVE, Champions Trophy 2025: अफगानिस्तान ने किया उलटफेर, रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 8 रन से हराकर सेमीफाइनल की रेस से किया बाहर

AFG vs ENG LIVE Updates: अफगानिस्तान ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का बड़ा उलटफेर किया है और उसने अहम मुकाबले में इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 8 रन से हरा दिया. इस हार के साथ ही इंग्लैंड चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है. जबकि अफगानिस्तान की उम्मीदें अभी जिंदा है. अफगानिस्तान से मिले 326 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड 317 रन ही बना पाई. इंग्लैंड के लिए जो रूट ने 120 रनों की पारी खेली, लेकिन वो भी काफी नहीं थी. अफगानिस्तान के लिए अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने 5 विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.

इससे पहले, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आठवें मुकाबले में इब्राहिम जादरान की शतकीय पारी के दम पर अफगानिस्तान ने 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 325 रन बनाए और इंग्लैंड को जीत के लिए 326 रनों का लक्ष्य दिया. अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम ज़दरान ने 146 गेंदों पर 12 चौके और छह छक्कों के दम पर 177 रनों की पारी खेली. उनके अलावा हशमतुल्लाह शाहिदी ने 40, अजमतुल्लाह उमरजई ने 41 और मोहम्मद नबी ने 40 रनों की पारी खेली,. इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर ने 3 जबकि लियाम लिविंगस्टोन ने 2 विकेट झटके.बता दें, दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम है क्योंकि जो टीम इस मैच में जीतेगी, उसके  सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रहेंगी, जबकि हारने वाली टीम नॉक-आउट स्टेज की रेस से बाहर होने वाली ग्रुप बी की पहली टीम होगी.

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, बेन डकेट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (सी), लियाम लिविंगस्टोन, जोफ्रा आर्चर, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, मार्क वुड

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नाइब, राशिद खान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी

Post Views: 247
Previous Article क्या पश्चिम बंगाल में CPM को ‘शून्य’ से निकाल पाएंगे मोहम्मद सलीम, कितनी बड़ी है चुनौती
Next Article दिल्ली में टूटा 74 सालों का रिकॉर्ड, 1951 के बाद 26 फरवरी रही सबसे गर्म रात
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[Ruby_E_Template id="2279"]
© Delhi Times News 24x7 All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?