delhitimesnews24x7.comdelhitimesnews24x7.comdelhitimesnews24x7.com
  • होम
  • देश
  • शहर और राज्य
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • एजुकेशन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Reading: UP में जमानत पर रिहा हुए रेप के आरोपी ने फिर उसी बच्ची को किया अगवा, 22 दिन बाद भी सुराग नहीं
Font ResizerAa
delhitimesnews24x7.comdelhitimesnews24x7.com
Font ResizerAa
  • होम
  • देश
  • शहर और राज्य
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • एजुकेशन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • शहर और राज्य
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • एजुकेशन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Follow US
  • Advertise
© Delhi Times News 24x7 All Rights Reserved.
delhi time news 24x7एजुकेशनखेलदेशमनोरंजनमौसमलाइफस्टाइलविज्ञान-टेक्नॉलॉजीशहर और राज्यसमाचार

UP में जमानत पर रिहा हुए रेप के आरोपी ने फिर उसी बच्ची को किया अगवा, 22 दिन बाद भी सुराग नहीं

news-admin
Last updated: 2025/02/27 at 3:23 PM
news-admin 1 year ago

UP में जमानत पर रिहा हुए रेप के आरोपी ने फिर उसी बच्ची को किया अगवा, 22 दिन बाद भी सुराग नहीं

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में रेप केस में जमानत पर रिहा हुए आरोपी ने पीड़िता को अगवा कर लिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

UP में जमानत पर रिहा हुए रेप के आरोपी ने फिर उसी बच्ची को किया अगवा, 22 दिन बाद भी सुराग नहीं

भदोही:

जमानत पर रिहा हुए रेप केस के आरोपी ने जेल से निकलते ही फिर से पीड़िता को अगवा कर लिया. मामला उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से सामने आया है. अगवा हुई बच्ची के पिता ने पुलिस को मामले की शिकायत दी है. जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. पुलिस ने बताया कि नाबालिग के अगवा होने की शिकायत 5 फरवरी को दर्ज कराई गई थी. जिसके बाद से पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. हालांकि अभी तक अगवा हुई बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल सका है.

22 दिन बाद भी अगवा हुई लड़की का सुराग नहीं

पुलिस के अनुसार अगवा हुई बच्ची के पिता ने 5 फरवरी को दर्ज कराई अपनी शिकायत में आसिफ खान उर्फ छोटे बाबू पर बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया है. पुलिस रिकॉर्ड में आरोपी आसिफ खान 22 वर्ष का बताया गया है. 5 फरवरी को दर्ज हुई पुलिस शिकायत के आज 22 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अगवा हुई लड़की का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है.

आरोपी आसिफ पहले भी उसी लड़की के साथ रेप केस में जेल जा चुका है. जमानत पर निकलते ही आरोपी ने पीड़िता को अगवा कर लिया.

पुलिस ने बताया कि भदोही जिले में 17 वर्षीय एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार युवक ने जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद पीड़िता का कथित तौर पर फिर से अपहरण कर लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने किशोरी को पांच फरवरी को अगवा कर लिया था और फिलहाल उसका पता नहीं लगाया जा सका है.

भदोही के गोपीगंज थाने में दर्ज कराई गई शिकायत

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि किशोरी के पिता ने शिकायत दर्ज कराई है कि आसिफ खान उर्फ छोटे बाबू (22) ने पांच फरवरी को उसकी बेटी को अगवा कर लिया. अधिकारी के मुताबिक, शिकायत के आधार पर गोपीगंज थाने में बुधवार रात भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) (बहला-फुसलाकर या धोखे से अगवा करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

2023 में अगवा कर किया था रेप, फिर गया था जेल

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने इससे पहले अक्टूबर 2023 में किशोरी को कथित तौर पर अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था. उसने बताया कि आरोपी के चंगुल से छुड़ाई गई किशोरी ने उस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी मामले में आठ महीने तक जेल में रहा था, जिसके बाद उसे जमानत मिल गई थी. भदोही के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि गोपीगंज के चूड़ीहार मोहल्ले का रहने वाला आरोपी पहले से ही यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे का सामना कर रहा है.

उन्होंने बताया कि किशोरी के परिजन पांच फरवरी से उसका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं और जब इसमें कोई सफलता नहीं मिली, तो उन्होंने पुलिस से संपर्क किया.

 

Post Views: 281
Previous Article Bihar Politics: नीतीश के बेटे निशांत का राजनीति में आना तय! हरनौत विधानसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव
Next Article राजस्थान विधानसभा में 7 दिन से चल रहा गतिरोध खत्म, कांग्रेस के 6 विधायकों का निलंबन वापस, जानें पूरा मामला
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[Ruby_E_Template id="2279"]
© Delhi Times News 24x7 All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?