सिक्किम समारोह में शामिल हुई दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद और कपिल मिश्रा
लोकेशन सिक्किम हाउस नई दिल्ली
सिक्किम समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मंत्रिमंडल के साथ शामिल हुई जहां उपस्थित रंगारंग कार्यक्रम का लुफ्त उठाया और साथ ही समारोह में उपस्थित सभी लोगों से मुलाकात की साथ ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “भारत इतनी सारी संस्कृतियों, भाषाओं और राज्यों से मिलकर बनता है और दिल्ली भारत की एक प्रतिमूर्ति के रूप में स्थापित है, जहां हर राज्य के लोग रहते हैं। आज सिक्किम दिवस है। सिक्किम के भी सैकड़ों लोग दिल्ली में रहते हैं। मैं दिल की गहराई से सिक्किम के लोगों को सिक्किम दिवस की बधाई देती हूं… दिल्ली सरकार द्वारा प्रत्येक राज्य के दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाने का हमारा प्रयास है। यह राज्य दिल्ली के भी अभिन्न अंग हैं और यहां से आने वाले लोगों का दिल्ली को गति देने में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है। मैं यह विश्वास दिलाती हूं कि दिल्ली सरकार अपने सिक्किम के सभी ऐसे लोगों का पूरा ध्यान रखेगी जो दिल्ली के निवासी हैं