delhitimesnews24x7.comdelhitimesnews24x7.comdelhitimesnews24x7.com
  • होम
  • देश
  • शहर और राज्य
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • एजुकेशन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Reading: लाहौरी गेट इलाके में कपड़ा व्यापारी से गन प्वाइंट पर हुई 35 लाख रुपयों की लूट की वारदात को पुलिस ने महज़ घंटे में सुलझाया*
Font ResizerAa
delhitimesnews24x7.comdelhitimesnews24x7.com
Font ResizerAa
  • होम
  • देश
  • शहर और राज्य
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • एजुकेशन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • शहर और राज्य
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • एजुकेशन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Follow US
  • Advertise
© Delhi Times News 24x7 All Rights Reserved.
समाचार

लाहौरी गेट इलाके में कपड़ा व्यापारी से गन प्वाइंट पर हुई 35 लाख रुपयों की लूट की वारदात को पुलिस ने महज़ घंटे में सुलझाया*

news-admin
Last updated: 2025/06/04 at 11:29 AM
news-admin 12 months ago

 

लाहौरी गेट इलाके में कपड़ा व्यापारी से गन प्वाइंट पर हुई 35 लाख रुपयों की लूट की वारदात को पुलिस ने महज़ घंटे में सुलझाया*

*लूटी गई रकम के बंटवारे से पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाश*

*वारदात में शामिल 4 बदमाश गिरफ्तार*

*लूटी गई रकम मै से 33 लाख 90 हजार को पुलिस ने किया बरामद

उत्तरी दिल्ली के चांदनी चौक स्थित लाहौरी गेट के कटरा नील इलाके में कपड़ा व्यापारी से हुई ₹35 लाख की लूट की वारदात को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल चार आरोपियों हरियाणा के रोहतक और यूपी के बागपत से गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने उनके पास से दो पिस्टल कट्टे और जिंदा कारतूस भी बरामद किये है

जिले के पुलिस उपायुक्त (DCP) राजा भाटिया ने मीडिया को जानकारी साझा करते हुए बताया कि 2 जून की दोपहर, चांदनी चौक के कटरा नील क्षेत्र में एक व्यापारी के यहां तीन नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर ₹35 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। घटना की सूचना मिलते ही लाहौरी गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया।सूचना मिलते ही डीसीपी राजा भाटिया स्वयं मौके पर पहुंचे और व्यापारी के बयान के आधार पर मामला दर्ज कराया। मामले की जांच के लिए स्पेशल स्टाफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और अपने इंटेलिजेंस व मुखबिरों के नेटवर्क का उपयोग करते हुए 24 घंटे के भीतर इस वारदात में शामिल चारों आरोपियों को हरियाणा के रोहतक ओर यूपी के बागपत से गिरफ्तार कर लिया।

विओ
डीसीपी नॉर्थ ने बताया जेल में बंद रावण नामक बदमाश ने शेखर से जेल से बाहर जाकर इंस्टाग्राम के जरिए बात करने को कहा था और उसी के बाद कूचा महाजनी इलाके में लूट की वारदात की प्लानिंग रची गई, पुलिस की माने तो वारदात में शामिल अपराधियों को खुद ईतनी बड़ी रकम मिलने की संभावना नहीं थी,आरोपियों की पहचान शेखर तुषार निखिल और साहिल के रूप में हुई है,गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से लूटी गई 33 लाख 90 हजार की बरामद कर ली गई है। पकड़े गए आरोपियों के ऊपर पहले से कई सारे आपराधिक मामले दर्ज हैं, फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर वारदात में शामिल और आरोपियों की तलाश करने में जुटी हुई है

 

Post Views: 146
Previous Article केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना व मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की मुलाकात
Next Article मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों को दी सौगात स्कूलों में वाटर एटीएम लगाकर आज उनका उद्घाटन किया
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[Ruby_E_Template id="2279"]
© Delhi Times News 24x7 All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?