delhitimesnews24x7.comdelhitimesnews24x7.comdelhitimesnews24x7.com
  • होम
  • देश
  • शहर और राज्य
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • एजुकेशन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Reading: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाले एक व्यक्ति को गाजियाबाद और दिल्ली पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
Font ResizerAa
delhitimesnews24x7.comdelhitimesnews24x7.com
Font ResizerAa
  • होम
  • देश
  • शहर और राज्य
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • एजुकेशन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • शहर और राज्य
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • एजुकेशन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Follow US
  • Advertise
© Delhi Times News 24x7 All Rights Reserved.
शहर और राज्य

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाले एक व्यक्ति को गाजियाबाद और दिल्ली पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

news-admin
Last updated: 2025/06/07 at 7:18 AM
news-admin 12 months ago

 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाले एक व्यक्ति को गाजियाबाद और दिल्ली पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान श्लोक त्रिपाठी के रूप में हुई है, जिसे गाजियाबाद के कोतवाली इलाके से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद उसे दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया है और फिलहाल दिल्ली पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी श्लोक त्रिपाठी ने अपनी पत्नी से हुए विवाद और शराब के नशे में धुत होकर मुख्यमंत्री को धमकी दी थी। जिस सिम कार्ड से यह धमकी भरा कॉल किया गया था, वह गोरखपुर के पते पर रजिस्टर्ड पाया गया। पुलिस ने अज्ञात कॉलर की लोकेशन ट्रेस की जो गाजियाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचवटी इलाके में मिली. इसी के आधार पर श्लोक त्रिपाठी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह भी बताया कि धमकी देने के लिए इस्तेमाल किया गया सिम कार्ड आरोपी के किसी रिश्तेदार के नाम पर रजिस्टर्ड है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की यह धमकी गाजियाबाद में आपातकालीन हेल्पलाइन डायल 112 पर दी गई थी। इस कॉल के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने पहले ही आश्वासन दिया था कि आरोपी को जल्द ही ढूंढ लिया जाएगा और अब पुलिस ने उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है ताकि इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं का पता लगाया जा सके।

 

Post Views: 171
Previous Article मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों को दी सौगात स्कूलों में वाटर एटीएम लगाकर आज उनका उद्घाटन किया
Next Article पूर्व कैबिनेट मंत्री सौरव भारद्वाज व राज्यसभा सांसद संजय सिंह आम आदमी पार्टी प्रतिनिधिमंडल के साथ मद्रासी कैंप पहुंचे
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[Ruby_E_Template id="2279"]
© Delhi Times News 24x7 All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?