दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र में सशस्त्र डकैती के मामले में वांछित एक कुख्यात अपराधी को पुलिस ने दबोच लिया है। दक्षिण-पूर्व जिले की विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने बीती रात एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद 23 वर्षीय सागर उर्फ माया को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, सागर एक सक्रिय और शातिर अपराधी है, जो लंबे समय से फरार चल रहा था। उस पर डकैती, स्नैचिंग और आर्म्स एक्ट से जुड़े आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं।
