दिल्ली के महिपालपुर में सुनी गई धमाके की आवाज, पुलिस ने बताई मामले की सच्चाई दिल्ली के महिपालपुर इलाके में धमाके की आवाज सुनी गई है। दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। हालांकि, इस घटना नें अब तक कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के मामले की जांच जारी है। इस घटना में अब तक 12 लोगों की जान जा चुकी है। सरकार ने इस घटना को आतंकी कृत्य करार दिया है। वहीं, अब गुरुवार को दिल्ली के महिपालपुर इलाके में तेज धमाके की आवाज सुनी गई है। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस एक्शन में आ गई है। जानकारी के मुताबिक, दमकल की 3 गाड़ियां महिपालपुर इलाके में मौके पर मौजूद हैं।
होटल के नजदीक धमाके की आवाज
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, धमाके की आवाज दिल्ली के महिपालपुर में रेडिसन होटल के नजदीक सुनी गई है। दमकल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, उन्हें महिपालपुर में धमाके की ये कॉल सुबह 9 बजकर 18 मिनट पर मिली है। दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
