delhitimesnews24x7.comdelhitimesnews24x7.comdelhitimesnews24x7.com
  • होम
  • देश
  • शहर और राज्य
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • एजुकेशन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Reading: Ranji Trophy: मुंबई ने वर्ल्ड क्रिकेट में मचाई खलबली, 152 सालों में पहली बार हुआ ऐसा, दुनिया हुई हैरान
Font ResizerAa
delhitimesnews24x7.comdelhitimesnews24x7.com
Font ResizerAa
  • होम
  • देश
  • शहर और राज्य
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • एजुकेशन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • शहर और राज्य
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • एजुकेशन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Follow US
  • Advertise
© Delhi Times News 24x7 All Rights Reserved.
समाचारdelhi time news 24x7एजुकेशनखेलदेशमनोरंजनमौसमलाइफस्टाइलविज्ञान-टेक्नॉलॉजीशहर और राज्य

Ranji Trophy: मुंबई ने वर्ल्ड क्रिकेट में मचाई खलबली, 152 सालों में पहली बार हुआ ऐसा, दुनिया हुई हैरान

news-admin
Last updated: 2025/01/30 at 4:29 PM
news-admin 1 year ago

Ranji Trophy: मुंबई ने वर्ल्ड क्रिकेट में मचाई खलबली, 152 सालों में पहली बार हुआ ऐसा, दुनिया हुई हैरान

Ranji Trophy, Mumbai Script History: मुंबई और मेघालय के बीच रणजी ट्रॉफी मैच में कुछ ऐसा हुआ, जिसकी किसी ने शायद ही उम्मीद की हो. मुंबई के खिलाफ मेघालय की पहली पारी 86 रनों पर सिमट गई.

Ranji Trophy: मुंबई ने वर्ल्ड क्रिकेट में मचाई खलबली, 152 सालों में पहली बार हुआ ऐसा, दुनिया हुई हैरान

Mumbai Script History: मुंबई ने शार्दुल ठाकुर की हैट्रिक के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे (83 रन) और सिद्धेश लाड (89 रन) के अर्द्धशतकों की मदद से बृहस्पतिवार को रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मैच के पहले दिन मेघालय पर 127 रन की बढ़त हासिल कर ली. ठाकुर को गेंदबाजों के मुफीद पिच पर पहले दिन काफी मदद मिली और उनके साथी गेंदबाजों मोहित अवस्थी (27 रन देकर तीन विकेट), सिलवेस्टर डीसूजा (14 रन देकर दो विकेट) और शम्स मुलानी (एक रन देकर एक विकेट) का भी अच्छा साथ मिला जिससे मुंबई ने मेघालय को महज 86 रन पर समेट दिया. मुंबई ने इस दौरान एक ऐसा कारनामा भी किया, जो फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दूसरी बार हुआ है.

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल जैसे भारतीय सितारों के बिना उतरी मुंबई ने कुछ ऐसा किया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. मुंबई के लिए रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का सही फैसला किया और ठाकुर ने पहले ही ओवर से मेघालय को दबाव में ला दिया. विकेट की नमी और नयी गेंद का फायदा उठाते हुए भारतीय ऑलराउंडर ने सही लाइन एवं लेंथ में गेंदबाजी करते हुए रणजी ट्रॉफी के इतिहास में मुंबई के लिए पांचवीं हैट्रिक दर्ज की.

ठाकुर ने पारी की चौथी गेंद पर मेघालय के सलामी बल्लेबाज निशांत चक्रवर्ती (0) को स्लिप कॉर्डन पर शम्स मुलानी के हाथों कैच कराकर मुंबई को शुरुआती सफलता दिलाई. अनिरुद्ध बी (0) भी ठाकुर के दूसरे और पारी के तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर आउट हो गए.  सुमित कुमार (0) ने ओवर की पांचवीं गेंद पर तीसरी स्लिप पर मुलानी को आसान कैच दिया और ठाकुर ने फिर से अंतिम गेंद पर बाएं हाथ के बल्लेबाज जसकीरत सचदेवा (0) का ऑफ स्टंप उखाड़ दिया. मेघालय का स्कोर दो रन पर पांच विकेट हो गया.

मोहित ने चौथे ओवर की पहली गेंद पर सलामी बल्लेबाज अर्पित सुभाष (2) को आउट कर मेघालय का स्कोर दो रन पर छह विकेट कर दिया जिससे रणजी ट्रॉफी का सबसे कम स्कोर दर्ज करने का खतरा पैदा हो गया. इस दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड मुंबई के नाम दर्ज हुआ. दरअसल, 1872 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब फर्स्ट क्लास क्रिकेट में किसी टीम ने पहले छह विकेट इतने कम रनों पर गंवाए हो. 13 फरवरी 1872 को लॉर्डर्स में हुए मैच में सरे के खिलाफ एमसीसी ने 0 के स्कोर पर अपने 6 विकेट गंवा दिए थे.

एक समय लग रहा था कि मेघालय रणजी ट्रॉफी इतिहास का सबसे कम स्कोर दर्ज करेगी, लेकिन प्रिंगसांग संगमा (19), कप्तान आकाश कुमार (16), अनीश चरक (17) और हिमान फुकन (28) ने मुंबई के आक्रामक गेंदबाजों से निपटते हुए ऐसा नहीं होने दिया. मेघालय की टीम पहली पारी में 86 रन पर सिमट गई.

इसके जवाब में मुंबई ने आयुष म्हात्रे (05) का विकेट जल्दी खो दिया. फिर सिद्धेश लाड और अमोघ भटकल ने दूसरे विकेट के लिए साझेदारी करके टीम की वापसी का प्रयास किया, लेकिन मेघालय के गेंदबाज अनीश चरक ने मुंबई को दूसरा झटका दिया.अमोघ भटकल 28 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, इसके बाद लाड और रहाणे ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद साझेदारी की और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.

पहले दिन स्टंप्स पर, सिद्धेश लाड ने 155 गेंद पर 11 चौके और एक छक्के से 89 रन और रहाणे ने 150 गेंद पर नौ चौके और एक छक्के से 83 रन बना लिए. मुंबई ने पहले दिन 127 रनों की बढ़त हासिल कर ली है.

Post Views: 185
TAGGED: Ranji Trophy
Previous Article बजट से पहले समझिए बजट का सार, कैसा था साल 2024-2025 का आम बजट
Next Article गुजरात: भीड़ ने आदिवासी महिला की पिटाई के बाद निर्वस्त्र कर घुमाया, 12 लोग गिरफ्तार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[Ruby_E_Template id="2279"]
© Delhi Times News 24x7 All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?