आम आदमी पार्टी महिला मोर्चा ने दिल्ली सरकार के 100 दिन पूरे होने पर महिलाओं के लिए ₹2,500 मासिक योजना लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया
- लोकेशन नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी की महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर महिलाओं के 2500 रुपए मासिक देने की माग को लेकर बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया इस मौके पर आप पार्टी महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि दिल्ली में अब महिलाएं अपना हक भी नहीं मांग सकती मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज जब दिल्ली की महिलायें आपसे अपने ₹2500 के बारे में जानने के लिए जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम के बाहर पहुंची तो आपकी दिल्ली पुलिस ने उनके साथ बर्बरता की
अगर आपको अपना वादा पूरा करना ही नहीं था तो आपने वादा किया ही क्यों आप दिल्ली की महिलाओं की आवाज़ को अपनी पुलिस के दम पर दबा नहीं पाएंगी आप पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ जम कर नारे बाज़ी कि ओर महिलाओं से किए 2500 रुपए मासिक की मांग की