राजधानी दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में निर्भया की बरसी पर निर्भया को याद किया गया जहां बड़ी संख्या लोग इकट्ठा हुए और 13 साल पहले हुए हादसे को याद कर सभी की आंखें नम दिखाई दी वही पुलिस के अधिकारी वकील व कई राजनीतिक दलों के लोकसभा सदस्य भी उपस्थित रहे जहां समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश से सांसद रमाशंकर राजभर तो वहीं पूर्व सांसद उदित राज व भाजपा से सांसद मनोज तिवारी भी उपस्थित रहे उपस्थित सभी लोगों ने अपने विचार व्यक्त किया और निर्भया कांड को एक दर्दनाक घटना के तौर पर याद किया और कहां यह बहुत शर्मनाक घटना थी न्याय तो मिला पर बहुत देर से यह कानून और सिस्टम की नाकामिया है इसमें बदलाव तो हुए हैं मगर अभी और भी कुछ बदलना बाकी है वही निर्भया के माता-पिता ने पत्रकारों से बात की तो कहां वह पीड़ा हमने कैसे सही है हम जानते हैं हम उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकते और उनकी आंखें भर आई और साथ ही कहा हम भगवान से एक ही प्रार्थना करते हैं जो दर्द हमने सहा है वह किसी और माता-पिता को ना मिले और आज हमें हर बेटी में अपनी बेटी नजर आती है


