दिल्ली को मिली बड़ी कामयाबी… 5 साल से फरार डबल मर्डर का दोषी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने एक खतरनाक अपराधी को दबोच लिया है, जो 5 साल से पैरोल तोड़कर फरार था।
*आरोपी अशोक ने साल 2007 में एक गर्भवती महिला और उसके 2 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी थी।*
2016 में उसे उम्रकैद की सजा हुई, जिसे 2019 में हाई कोर्ट ने भी बरकरार रखा।
2020 में मां के निधन पर उसे 2 हफ्ते की पैरोल मिली, लेकिन वो वापस जेल नहीं लौटा और फरार हो गया। पुलिस टीम ने एक महीने तक लगातार निगरानी रखकर यूपी के सिकंदराबाद से उसे गिरफ्तार किया।
*पकड़े जाने से बचने के लिए आरोपी खेतों में बने अस्थायी ठिकानों में रहता था, मोबाइल फोन इस्तेमाल नहीं करता था और कई राज्यों में छिपकर घूमता रहा।*