दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी मुठभेड़ के बाद गोगी गैंग के तीन अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी ताजा मामला रोहिणी जिले के बुद्ध विहार थाने का है पुलिस कर्मियों और पांच वांछित अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई बुध विहार SHO करुणा सागर की टीम ने मुठभेड़ के बाद तीन हथियारबंद अपराधी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की मुठभेड़ के दौरान दो अपराधियों को गोली लगी इसके बाद टोटल तीन अपराधियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली वही दो अपराधी भागने में कामयाब रहे पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार अपराधी गोगी गैंग से जुड़े हैं मुठभेड़ में घायल दोनों अपराधियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है दिल्ली पुलिस सतर्कता बनाए हुए हैं और आसपास के क्षेत्र में नजर रखी जा रही है

