delhitimesnews24x7.comdelhitimesnews24x7.comdelhitimesnews24x7.com
  • होम
  • देश
  • शहर और राज्य
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • एजुकेशन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Reading: दिल्ली में 80 लाख कैश लूटने वाले मोहम्मद अली और समीर पकड़े गए*
Font ResizerAa
delhitimesnews24x7.comdelhitimesnews24x7.com
Font ResizerAa
  • होम
  • देश
  • शहर और राज्य
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • एजुकेशन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • शहर और राज्य
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • एजुकेशन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Follow US
  • Advertise
© Delhi Times News 24x7 All Rights Reserved.
समाचार

दिल्ली में 80 लाख कैश लूटने वाले मोहम्मद अली और समीर पकड़े गए*

news-admin
Last updated: 2025/03/20 at 9:21 AM
news-admin 1 year ago

*दिल्ली में 80 लाख कैश लूटने वाले मोहम्मद अली और समीर पकड़े गए*

दिल्ली में 80 लाख रुपए कैश लूटकर भागने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने लूटकांड का खुलासा करते हुए बताया कि पूरी रकम भी बरामद कर ली है।
दिल्ली में 80 लाख रुपए कैश लूटकर भागने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने लूटकांड का खुलासा करते हुए बताया कि पूरी रकम भी बरामद कर ली है। दिल्ली के चांदनी चौक में 17 मार्च की शाम एक शख्स से रुपयों से भरा बैग छीन लिया गया था। पुलिस ने इस केस में 21 साल के मोहम्मद अली और 19 साल के समीर को पकड़ा है उत्तरी दिल्ली के डीसीपी राजा बांठिया ने बुधवार को बताया कि 80 लाख की लूट के बाद लाहौरी गेट पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया था। इसके बाद लाहौरी गेट पुलिस स्टेशन और स्पेशल स्टाफ ने ऐक्शन लेते हुए वारदात में शामिल दोनों आरोपियों की पहचान की और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। डीसीपी ने बताया कि एक ने कैश ले जा रहे शख्स की पहचान की और दूसरे ने हथियार दिखाकर बैग छीना था।
डीसीपी ने बताया कि दोनों को 24 घंटे के भीतर पकड़ लिया गया और करीब लूटे गए करीब 80 लाख रुपए भी बरामद कर लिए गए। हथियार भी बरामद किया गया है। स्पॉटर की भूमिका निभाने वाला मोहम्मद अली दरियागंज का रहने वाला है। इससे पहले वह 2023 में चांदनी चौक में ही 10 लाख रुपए की लूट की एक घटना में शामिल था। समीर भी दरियागंज का ही रहने वाला है। उसका कोई पुराना रिकॉर्ड नहीं मिला है। वारदात से पहले दोनों ने पूरे इलाके की रेकी की थी और पता लगाया था कि कब कहां से कैश जाता है और लूटकर कैसे भाग सकते हैं।

डीसीपी ने बताया कि पहले मोहम्मद अली को दरियागंज में उसके फोटो को फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम से मिलान करने के बाद ट्रैक किया। उसके कबूलनामे के बाद दूसरे व्यक्ति समीर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उसके घर से 79.5 लाख रुपये और वह हथियार बरामद किया है जिससे उसने लूट को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति से पैसा छीना गया था वह कूचा घासीराम से हैदर कुली आ रहा था।

Post Views: 157
Previous Article पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के ऊपर एसीबी द्वारा FIR का किया स्वागत का किया स्वागत
Next Article दिल्ली के निहाल विहार थाना इलाके में दो भाईयों पर चाकू से हमला
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[Ruby_E_Template id="2279"]
© Delhi Times News 24x7 All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?