delhitimesnews24x7.comdelhitimesnews24x7.comdelhitimesnews24x7.com
  • होम
  • देश
  • शहर और राज्य
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • एजुकेशन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Reading: नोएडा में न्यूज चैनल डिबेट के दौरान IIT बाबा के साथ मारपीट, वीडियो में लगाए कई आरोप
Font ResizerAa
delhitimesnews24x7.comdelhitimesnews24x7.com
Font ResizerAa
  • होम
  • देश
  • शहर और राज्य
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • एजुकेशन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • शहर और राज्य
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • एजुकेशन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Follow US
  • Advertise
© Delhi Times News 24x7 All Rights Reserved.
delhi time news 24x7एजुकेशनखेलदेशमनोरंजनमौसमलाइफस्टाइलविज्ञान-टेक्नॉलॉजीशहर और राज्यसमाचार

नोएडा में न्यूज चैनल डिबेट के दौरान IIT बाबा के साथ मारपीट, वीडियो में लगाए कई आरोप

news-admin
Last updated: 2025/02/28 at 3:19 PM
news-admin 1 year ago

नोएडा में न्यूज चैनल डिबेट के दौरान IIT बाबा के साथ मारपीट, वीडियो में लगाए कई आरोप

IITian Baba: नोएडा के एक न्यूज चैनल में डिबेट के दौरान आईआईटीयन बाबा से मारपीट की खबर सामने आई है. बाबा ने मामले में पुलिस को आवदेन देते हुए शिकायत की है.

नोएडा में न्यूज चैनल डिबेट के दौरान IIT बाबा के साथ मारपीट, वीडियो में लगाए कई आरोप

IITian Baba: प्रयागराज महाकुंभ मेले से फेमस हुए आईआईटीयन बाबा के साथ मारपीट की खबर सामने आई है. आईआईटीयन बाबा ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपने साथ हुई आपबीती की कहानी बताई. मिली जानकारी के अनुसार आईआईटीयन बाबा नोएडा में एक निजी न्यूज चैनल में डिबेट के लिए आए थे. इसी दौरान उनके साथ बदसलूकी और मारपीट हुई. जिसके बाद बाबा पुलिस चौकी के बाहर धरने पर बैठ गए. हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें समझा-बुझा के वापस भेजा.

डिबेट में शामिल होने आए लोगों पर बाबा ने लगाए मारपीट के आरोप

आईआईटीयन बाबा के साथ हाथापाई की यह घटना नोएडा थाना सेक्टर 126  में हुई. मारपीट का आरोप लगाकर बाबा पुलिस चौकी के सामने बैठे. पुलिस कर्मियों ने किसी तरह IIT बाबा को समझा बुझा के वापस भेजा. बाबा ने डिबेट में शामिल होने आए अन्य लोगों पर हाथापाई का आरोप लगाया.

‘भगवाधारी लोगों ने न्यूजरूम में आकर की मारपीट’

IIT बाबा ने इंस्टाग्राम लाइव कर पूरी कहानी बताई. मारपीट की इस घटना को लेकर आईआईटीयन बाबा की पुलिस से की गई शिकायत की चिट्ठी भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई. जिसमें बाबा ने लिखा, “मुझे डिबेट के लिए बुलाया गया था. इस दौरान बाहर से आए कुछ भगवाधारी लोगों ने न्यूजरूम में आकर मेरे साथ हाथापाई की. उसी दौरान एक व्यक्ति ने मुझ पर डंडे से भी प्रहार किया. बाद में मुझे जबरन एक कमरे में बंद कर दिया गया.”

 

Post Views: 321
Previous Article राजस्थान विधानसभा में 7 दिन से चल रहा गतिरोध खत्म, कांग्रेस के 6 विधायकों का निलंबन वापस, जानें पूरा मामला
Next Article महाकुंभ में डुबकी न लगाने पर राहुल गांधी अब समाजवादी पार्टी के निशाने पर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[Ruby_E_Template id="2279"]
© Delhi Times News 24x7 All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?