delhitimesnews24x7.comdelhitimesnews24x7.comdelhitimesnews24x7.com
  • होम
  • देश
  • शहर और राज्य
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • एजुकेशन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Reading: पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, गोली लगने से दो बदमाश घायल
Font ResizerAa
delhitimesnews24x7.comdelhitimesnews24x7.com
Font ResizerAa
  • होम
  • देश
  • शहर और राज्य
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • एजुकेशन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • शहर और राज्य
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • एजुकेशन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Follow US
  • Advertise
© Delhi Times News 24x7 All Rights Reserved.
शहर और राज्य

पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, गोली लगने से दो बदमाश घायल

news-admin
Last updated: 2025/07/17 at 6:47 AM
news-admin 10 months ago

 

पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, गोली लगने से दो बदमाश घायल

नोएडा के थाना 49 पुलिस और रेकी कर बंद मकान में चोरी करने वाले बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दोनों शातिर किस्म के चोर हैं जिनके पास तमंचा, कारतूस, चोरी के जेवरात, 4 मोबाइल और बाइक बरामद हुई है।

पुलिस की गोली लगने से घायल दोनों बदमाशों की पहचान अनिल उर्फ अनु उर्फ बिल्ला और करण शर्मा उर्फ़ गोपाल उर्फ काकू के रूप में हुई है। एडीसीपी नोएडा ने बताया कि थाना 49 पुलिस चेकिंग के दौरान इनपुट मिला था, कि दो शातिर बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के फिराक में घूम रहे हैं। तभी दो बाइक सवार आते दिखाई दिए पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगे । पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दोनों घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नोएडा जॉन फर्स्ट के एडीसीपी सुमित शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि वह दिन में बंद मकान में रेकी करते थे और रात को ताला तोड़कर जेवरात और कीमती सामानों की चोरी करते थे। एडीसीपी ने बताया कि यह दो शातिर किस्म के चोर हैं। अनिल के ऊपर अलग-अलग थाना में आठ मुकदमे और करण के ऊपर पांच मुकदमे दर्ज हैं। इन बदमाशों ने हिमाचल में भी चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया है। इनके कब्जे से तमंचा, कारतूस सोने की चेन, कान के टॉप्स, तीन अंगूठियां, एक गले का पेंडेंट चार मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की जाने वाली बाइक बरामद की गई है। बरामद किए गए समान के संबंध में थाना 49 में मुकदमा दर्ज है। पुलिस बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जानकारी हासिल करने में जुटी है

Post Views: 58
Previous Article कपिल मिश्रा कैबिनेट मंत्री ने कावड़ सीवरों मैं हो रही तैयारी का लिया जायजा
Next Article बिजली घरों से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने वाले बदमाशों और ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर पुलिस टीम के साथ मुठभेड़, एक घायल, एक फरार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[Ruby_E_Template id="2279"]
© Delhi Times News 24x7 All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?