delhitimesnews24x7.comdelhitimesnews24x7.comdelhitimesnews24x7.com
  • होम
  • देश
  • शहर और राज्य
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • एजुकेशन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Reading: प्रयागराज के महाकुंभ मेला क्षेत्र में सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग, कई टेंट जले; मौके पर पहुंचे CM योगी
Font ResizerAa
delhitimesnews24x7.comdelhitimesnews24x7.com
Font ResizerAa
  • होम
  • देश
  • शहर और राज्य
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • एजुकेशन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • शहर और राज्य
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • एजुकेशन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Follow US
  • Advertise
© Delhi Times News 24x7 All Rights Reserved.
समाचारdelhi time news 24x7एजुकेशनखेलदेशमनोरंजनमौसमलाइफस्टाइलविज्ञान-टेक्नॉलॉजीशहर और राज्य

प्रयागराज के महाकुंभ मेला क्षेत्र में सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग, कई टेंट जले; मौके पर पहुंचे CM योगी

news-admin
Last updated: 2025/01/19 at 5:39 PM
news-admin 1 year ago

प्रयागराज के महाकुंभ मेला क्षेत्र में सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग, कई टेंट जले; मौके पर पहुंचे CM योगी

प्रयागराज में ही मौजूद सीएम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी आग की घटना का संज्ञान लिया. उन्होंने अधिकारियों को घटनास्थल पर जाने और राहत कार्यों में तेजी लाने का आदेश दिया. इसके अलावा, सीएम योगी ने खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.

प्रयागराज:

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ क्षेत्र में रविवार को आग लगने की घटना सामने आई. इसके बाद मौके पर प्रशासन की टीम और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थिति का जायजा लिया. इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और आग पर काबू पा लिया गया है. पीएम मोदी ने भी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात कर स्थिति की जानकारी ली.

क्या है पूरा मामला?

रविवार दोपहर बाद करीब 4:30 बजे कुंभ क्षेत्र के सेक्टर 19 स्थित गीता प्रेस में आग लग गई. आग की लपटें बढ़ने के बाद इसके आसपास के प्रयागवाल के 10 टेंट भी प्रभावित हुए. आग लगने के बाद तुरंत अग्निशमन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाया.

Latest and Breaking News on NDTV

डीएम ने बताई पूरी बात

प्रयागराज के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मंदर ने कहा कि गीता प्रेस और आसपास के टेंट में आग लगने की सूचना मिलते ही हम तुरंत कार्रवाई में जुटे. अग्निशमन और पुलिस की टीम ने आग पर तत्परता से काबू पा लिया. अब स्थिति सामान्य है और कोई जनहानि की सूचना नहीं है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर राहत कार्यों में जुटी हुई हैं.

CM योगी भी मौके पर पहुंचे

आग लगने के बाद मेला अधिकारी विजय किरन और अन्य आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति की समीक्षा की. अधिकारियों ने सुनिश्चित किया कि आग बुझाने के साथ-साथ किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए. डीआईजी वैभव कृष्ण ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है, कृपया अफवाहों पर ध्यान न दें. प्रयागराज में ही मौजूद सीएम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी आग की घटना का संज्ञान लिया. उन्होंने अधिकारियों को घटनास्थल पर जाने और राहत कार्यों में तेजी लाने का आदेश दिया. इसके अलावा, सीएम योगी ने खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.

डिप्टी सीएम भी एक्शन में

इस घटना पर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, “प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ-2025 के सेक्टर 19 (तुलसी मार्ग) पर हुए अग्निकांड के संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का दल घटनास्थल पर मौजूद है और वहां आने वाले साधु-संतों एवं श्रद्धालुओं की हर संभव मदद की जा रही है. सरकार की ओर से पूरे प्रकरण पर गंभीर नजर भी रखी जा रही है. स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है.”

आग पर काबू पाने के लिए राहतकर्मी की कई टीमें मौके पर मौजूद हैं. दमकल की कई गाड़ियां लगी हुई हैं, लेकिन आग फैलते ही जा रही है. पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें आग पर काबू पाने के लिए आसपास के हिस्से को खाली करवा रही है. आग शास्त्री पुल और रेलवे पुल के बीच के इलाके में लगी है. फिलहाल इस घटना से किसी के हताहत होने की कोई खबर अभी तक नहीं आई है.

Latest and Breaking News on NDTV

मेले के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) प्रमोद शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आग ने करीब 18 शिविरों को अपनी चपेट में ले लिया है. उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 15-16 गाड़ियां भेजी गई हैं. महाकुंभ मेला क्षेत्र में रविवार दोपहर बाद भीषण आग लगने की घटना सामने आई. आग महाकुंभ मेला के सेक्टर 19 में लगी. इससे मेला क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई.

Latest and Breaking News on NDTV

आग की लपटों और धुएं के गुबार को दूर से भी देखा जा सकता था, आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गईं. आग के चपेट में कई टेंट आ गए हैं.

आग लगने की वजह से क्षेत्र में घना धुआं फैल गया, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. दमकलकर्मी आग को नियंत्रित करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक आग की वजह से किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है,

Latest and Breaking News on NDTV

शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, रात 8 बजे तक करीब 32 लाख श्रद्धालुओं ने महाकुंभ नगर की यात्रा की. आधिकारिक जानकारी के अनुसार, शनिवार को रात 8 बजे तक 42 लाख से ज्यादा लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई. वहीं, लगभग 32 लाख तीर्थ यात्रियों ने महाकुंभ नगर की यात्रा की. इसके अलावा 10 लाख से ज्यादा कल्पवासी भी हैं. बताया गया कि अभी तक 7.72 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में स्नान किया है.

Latest and Breaking News on NDTV

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए एक पोस्ट में लिखा, ”सर्वसिद्धिप्रद: कुंभ:, सनातन धर्म के गौरव ‘महाकुंभ-2025, प्रयागराज’ में आज 42 लाख से अधिक एवं अब तक 7.72 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र संगम में पावन स्नान कर पुण्य के भागी बने हैं.आज पुण्य लाभ अर्जित करने वाले सभी पूज्य साधु-संतों, 10 लाख से अधिक कल्पवासियों एवं 32 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का अभिनंदन.”

इस घटना पर समाजवादी पार्टी ने चिंता व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा है- प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के सेक्टर 19 में आग लगने की सूचना

 

Post Views: 300
TAGGED: Mahakumbh
Previous Article ‘पीएम मोदी और बाइडेन ने अमेरिका-भारत संबंधों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया’: ट्रंप के शपथ समारोह से पहले US एंबेसडर
Next Article आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मनीष सिसोदिया ने जंग पूरा में जनता से लिया आशीर्वाद
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[Ruby_E_Template id="2279"]
© Delhi Times News 24x7 All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?