राजधानी दिल्ली के इंडियन हैबिटेट सेंटर में राष्ट्र के विकास में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते भारत के सम्मान में राष्ट्रीय आर्थिक विकास और सामाजिक के सहयोग से 95वें नेशनल सेमिनार का आयोजन किया। जिसमें सभी उद्योगपतियों को अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया… जिन्होंने देश की अर्थव्यवस्था में अहम योगदान दिया है। वही सम्मेलन में लोकसभा सांसद कृपानाथ मल्लाह , जेडीयू पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के सी त्यागी, बीजेपी प्रवक्ता अमन सिन्हा, के साथ सुप्रीम कोर्ट के वकील संग्राम पटनायक, इंडस्ट्रियलिस्ट पी एन खन्ना जैसे डिग्निट्रीज़ के हाथों से कार्यक्रम में आए सभी उद्योगपतियों को अवार्ड्स और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। वही सभी अवार्डीस ने इस मौके पर चीफ गेस्टस के हाथों अवॉर्ड्स पाकर दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया।

