delhitimesnews24x7.comdelhitimesnews24x7.comdelhitimesnews24x7.com
  • होम
  • देश
  • शहर और राज्य
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • एजुकेशन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Reading: Jasprit Bumrah: चैंपियंस ट्रॉफी में खेलेंगे जसप्रीत बुमराह? अगर हुए बाहर तो कौन करेगा रिप्लेस, रिपोर्ट में दावा BCCI इस दिन लेगी आखिरी फैसला
Font ResizerAa
delhitimesnews24x7.comdelhitimesnews24x7.com
Font ResizerAa
  • होम
  • देश
  • शहर और राज्य
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • एजुकेशन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • शहर और राज्य
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • एजुकेशन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Follow US
  • Advertise
© Delhi Times News 24x7 All Rights Reserved.
समाचारdelhi time news 24x7एजुकेशनखेलदेशमनोरंजनमौसमलाइफस्टाइलविज्ञान-टेक्नॉलॉजीशहर और राज्य

Jasprit Bumrah: चैंपियंस ट्रॉफी में खेलेंगे जसप्रीत बुमराह? अगर हुए बाहर तो कौन करेगा रिप्लेस, रिपोर्ट में दावा BCCI इस दिन लेगी आखिरी फैसला

news-admin
Last updated: 2025/02/10 at 2:05 PM
news-admin 1 year ago

Jasprit Bumrah: चैंपियंस ट्रॉफी में खेलेंगे जसप्रीत बुमराह? अगर हुए बाहर तो कौन करेगा रिप्लेस, रिपोर्ट में दावा BCCI इस दिन लेगी आखिरी फैसला

Champions Trophy 2025, Jasprit Bumrah: रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में खेलेंगे या नहीं इसको लेकर बीसीसीआई आखिरी फैसला 11 जनवरी को करेगा.

Jasprit Bumrah: चैंपियंस ट्रॉफी में खेलेंगे जसप्रीत बुमराह? अगर हुए बाहर तो कौन करेगा रिप्लेस, रिपोर्ट में दावा BCCI इस दिन लेगी आखिरी फैसला

Jasprit Bumrah Participation in Champions Trophy: पाकिस्तान और यूएई में 19 फरवरी से शुरू हो रहे आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले जसप्रीत बुमराह की चोट ने भारतीय टीम मैनेजमेंट की टेंशन बढ़ा रखी है. ऑस्ट्रेलिया में हुए पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के आखिरी मुकाबले के बाद से बुमराह पीठ में ऐंठन के कारण एक्शन से दूर हैं. आईसीसी टूर्नामेंट के लिए भारतीय चयनकर्ताओं ने जिस 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है, उसमें बुमराह को जगह मिली है. लेकिन उनकी भागीदारी पर आखिरी फैसला अभी होना बाकी है. वहीं अब आई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी में खेलेंगे या नहीं, इसको लेकर आखिरी फैसला 11 फरवरी को होगा.

इस दिन होगा बुमराह को लेकर आखिरी फैसला

ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, भारत 11 फरवरी को चैंपियंस ट्रॉफी में जसप्रीत बुमराह की भागीदारी पर आखिरी फैसला लेने के लिए तैयार है. बता दें, सभी टीमों के पास आईसीसी को आखिरी टीम सौंपने की समय सीमा 12 फरवरी है. रिपोर्ट की मानें तो हाल ही में बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बुमराह की पीठ का स्कैन कराया गया है. बीसीसीआई का मेडिकल स्टाफ अब निर्णय लेने से पहले चयनकर्ताओं और भारतीय टीम प्रबंधन के साथ बात करेगा.

रोहित शर्मा और अजीत अगरकर ने जब 18 जनवरी को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम का ऐलान किया तब बुमराह को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया था. इसके अलावा उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के आखिरी वनडे मैच में भी जगह दी गई थी. उम्मीद थी कि वह बुधवार को अहमदाबाद में तीसरा वनडे मैच खेल पाएंगे, लेकिन दूसरे वनडे के बाद बुमराह अहमदाबाद के बजाय बेंगलुरु पहुंचे.

इस साल जनवरी की शुरुआत में सिडनी टेस्ट के आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में गेंदबाजी करने में असमर्थ होने के बाद से बुमराह ने कोई मैच नहीं खेला है. शुरुआत में आकलन किया गया कि यह स्ट्रेस रिएक्शन था, जिसके लिए पांच सप्ताह के आराम की आवश्यकता थी.

अगर बुमराह हुए बाहर तो कौन लेगा जगह

रिपोर्ट की मानें तो अगर जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो जाते हैं तो ऐसी सूरत में उनकी जगह हर्षित राणा को टीम में शामिल किया जा सकता है. हर्षित राणा ने पहले इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू और उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान अपना वनडे डेब्यू किया.

लेकिन अगर संभावना है कि टूर्नामेंट के बाद के चरणों में बुमराह उपलब्ध हो सकते हैं, तो भारत उन्हें 15 में रखने का विकल्प चुन सकता है. बता दें, भारत को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ग्रुप ए में पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के साथ रखा गया है. भारत सरकार द्वारा टूर्नामेंट के आधिकारिक मेजबान पाकिस्तान की यात्रा की अनुमति नहीं दिए जाने के बाद अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा. भारत 20 फरवरी को बांग्लादेश, 23 फरवरी को पाकिस्तान और 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा.

 

Post Views: 330
TAGGED: Jasprit Bumrah
Previous Article महाकुंभ नगर की ओर जाने वाली सारी सड़कें जाम, काशी-अयोध्या में भी मुश्किल हालात, जानिए इंतजाम
Next Article पंजाब में AAP और कांग्रेस में क्यों चल रहा है तोड़फोड़ वाला युद्ध?
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[Ruby_E_Template id="2279"]
© Delhi Times News 24x7 All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?